Moradabad News : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- मुरादाबाद भगवा हो गया, अब तो बाबर भी जय श्री राम बोलेगा
मुरादाबाद, अमृत विचार। नया मुरादाबाद स्थित लोहिया एस्टेट में श्रीराम बालाजी धाम बाबा नीव करौरी आश्रम ट्रस्ट और लोहिया मानव कल्याण ट्रस्ट की ओर से आयोजित तीन दिवसीय श्रीहनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जैसे ही मंच पर पहुंचे तो पंडाल में मौजूद भक्तों ने जय श्रीराम व बालाजी भगवान की जय का उद्घोष किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि 'अब तो बाबर भी जय श्री राम बोलेगा'।
इससे पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मुरादाबाद का नाम बदलकर माधौनगर में बदलने का आह्वान भी किया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुरादाबाद और माधौनगर के पागलों को देखकर ऐसा लग रहा है कि मुरादाबाद भगवा हो गया हो। इसके साथ ही इन पागलों को देखकर और उनके चेहरे की मुस्कुराहट और सनातन की क्रांति को देखकर हमें लग रहा है कि ' अब तो बाबर भी जय श्री राम बोलेगा'।
आपको बता दें कि मंच पर मनमोहक मुस्कान के मालिक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हर किसी को अपना दिवाना बना दिया। जब वह मंच पर पहुंचे तो लोग उन्हें देखते ही रह गए।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- तुम हमारा साथ दो, हम तुम्हें हिंदू राष्ट्र देंगे
