श्रावस्ती: पत्नी से हुई कहासुनी के बाद पति को आया गुस्सा, फंदे पर लटककर दी जान, तीन बच्चों से उठा पिता का साया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। कमरे में सोये युवक का सुबह छत के कुंडे से युवक का शव लटकता मिला। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

गिलौला थाना क्षेत्र के भिखारी पर मसढ़ी निवासी रामपाल उर्फ उप्पल पुत्र पुत्तीलाल की मंगलवार की रात करीब 10: 30 बजे किसी बात को लेकर पत्नी से कहा सुनी हो गई। जिससे पत्नी बच्चों समेत छत के ऊपर सोने चली गई। वहीं रामपाल उर्फ उप्पल अपने कमरे में लेट गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सुबह जब लोगों की नींद खुली और काफी देर दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने आवाज लगाया। लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली जिससे परिजनों में हलचल होने लगी तो गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

 लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टा के सहारे फंदे पर लटकता हुआ रामपाल के शव मिला। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अश्वनी दूबे ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन लड़के और एक लड़की है। रामपाल उर्फ उप्पल की मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

यह भी पढे़ं: up board exam: कार की डिग्गी में बैठकर कापियां जांच रहे दिव्यांग शिक्षक को देख अफसर हुए प्रभावित, कह दी यह बड़ी बात...

संबंधित समाचार