सरकार बदलने से अधिक संविधान बचाने का है चुनाव: लालजी वर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तारुन/अयोध्या, अमृत विचार। लोकसभा अंबेडकर नगर इंडिया गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन विधानसभा गोसाईगंज गोदवा की बाग में बुधवार को हुआ। अध्यक्षता सियाराम निषाद व संचालन चंद्रभान वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि सपा प्रत्याशी लाल जी वर्मा ने कहा कि यह चुनाव सरकार बदलने का नहीं है यह चुनाव देश के संविधान को बचाने की चुनौती है। भाजपा ने महंगाई पर नियंत्रण करने का वादा किया था प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। 

उन्होंने कहा कि हिंदू मुस्लिम की नफरत फैलाकर देश को बांटने का काम भाजपा सरकार कर रही है। पूर्व सांसद व विधायक आलापुर त्रिभुवन दत्त व टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने भी सभा को संबोधित किया। 

पारसनाथ यादव जिला अध्यक्ष अयोध्या व अंबेडकर नगर जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव, इंद्रपाल यादव राजेश वर्मा, कमला प्रसाद बागी पूर्व विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव, अजीत पटेल, रामसुंदर यादव व  रोली यादव ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पदाधिकारीऔर कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-पति निक जोंस और बेटी मालती संग रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा

संबंधित समाचार