गोंडा: मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ चला अभियान, 10 खाद्य वस्तुओं के लिए गए नमूने

खाद्य विभाग की टीम के पहुंचने पर दुकानदारों में मचा रहा हड़कंप

गोंडा: मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ चला अभियान, 10 खाद्य वस्तुओं के लिए गए नमूने

गोंडा, अमृत विचार। होली त्यौहार को लेकर खाद्य  एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मिलावट खोरो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के दुकानों से 10 खाद्य वस्तुओं का नमूना लिया गया है। नमूना परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है।

होली त्यौहार को लेकर खाद्य में औषधि प्रशासन विभाग मिलावट खोरो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। खाद्य निरीक्षक बाजारों में जाकर दुकानदारों के यहां से नमूने ले रहे हैं जिनको परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। 

मिलावट खोरो के खिलाफ अभियान पिछले तीन दिन से चल रहा है अब तक 10 से अधिक खाद्य वस्तुओं के नमूने लिए गए हैं।‌ खाद्य विभाग की टीम के क्षेत्र में पहुँचने से बाजारों में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदार अपने दुकान पर ताला लगाकर चंपत हो गए। 

खाद्य विभाग की टीम ने खोया, तेल, सूजी, मिठाई समेत खाद्य पदार्थों को नमूने के लिए लिए हैं। छापेमारी के दौरान मुख्य खाद्य निरीक्षक संजय सिंह, निरीक्षक मनीष  जयप्रकाश, जुगल किशोर ,विनोद वर्मा, संतोष कुमार रहे। 

अभिहित अधिकारी द्वितीय अजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर त्योहार को लेकर मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अब तक अभियान के दौरान 10 खाद्य वस्तुओं के नमूने लिए गए हैं। जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान अनवरत जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:-पति निक जोंस और बेटी मालती संग रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा