कासगंज: नशे में टल्ली हुआ पुलिसकर्मी...बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, SP ने किया सस्पेंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार: कासगंज में नशे में धुत एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नशे में टल्ली पुलिस कर्मी मर्यादा भूल बैठा और सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इस कदर नशे में झूमता रहा कि यातायात जाम हो गया। इसका वीडियो भी लोगों ने बना लिया। पुलिसकर्मी इतना धुत था कि आखिरकार अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे उठाकर सुरक्षित किया। इधर वीडियो वायरल होने पर एसपी ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।
 
मामला 19 मार्च का है। शराब के नशे में एक पुलिसकर्मी ने बीच सड़क पर जमकर तमाशा किया। जब लोगों ने पुलिसकर्मी को नशे की हालत में देखा तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी। वहीं नशे में धुत पुलिस कर्मी ने लोगों से भी अभद्रता की और सड़क से गुजर रहे लोगों ने जब पुलिसकर्मी का नशे में तमाशा देखा तो किसी ने इस पुलिस कर्मी का हंगामा करते वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।  
 
वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया। नदरई गेट पर शराब के नशे में हंगामा करता यह पुलिस कर्मी देशराज है। जो पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। देशराज ने पहले जमकर शराब पी। फिर शराब के नशे में उसने बीच सड़क पर खड़े होकर हंगामा करके लोगों से अभद्रता भी की। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने शराबी पुलिसकर्मी को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच करने के आदेश दिए हैं। 
 
पुलिस को दी सूचना
लोगों ने पुलिसकर्मी की नशे में होने की सूचना इलाका पुलिस को दी। जहां सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब देशराज से थाने चलने को कहा तो पुलिसकर्मी और हंगामा करने लगा। वह सड़क पर लेट गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने काबू किया और उसे थाने ले गई।  
 
नशेवाज हेड कांस्टेबल देशराज को ड्यूटी पर शराब पीना और लोगों से अभद्रता करने के मामले में निलंबित कर दिया है। हेड कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कराई गई है। कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं---अपर्णा रजत कौशिक, एसपी।
 

संबंधित समाचार