कासगंज: नगर पालिका प्रशासन और सभासदों में रार, विवाद के चलते लोगों को नहीं मिल पा रहीं सुविधाएं
गंजडुण्डवारा, अमृत विचार: नगर पालिका प्रशासन और पालिका के निर्वाचित सभासदों के बीच रार मची हुई है। सोशल मीडिया पर रार के चलते फजीहत हो रही है। जिसका खामियाजा नगरवासियों को भोगना पड़ रहा है। नगर पालिका की सुविधा से वंचित हैं। पालिका और सभासदों के बीच सामजस्य स्थापित न हो पाना चर्चा का विषय बना हुआ है।
नगर पालिका प्रशासन एवं पालिकाध्यक्ष और कस्बे के अनेक वार्डो के सभासद वार्ड क्षेत्र मे विकास कार्यों की मांगो को लेकर आमने सामने है। सर्वप्रथम यह रार 2 मार्च को हुई पालिका बोर्ड बैठक से पूर्व 11 सभासदो द्वारा वार्डो मे मूलभूत सुविधाओं के आभाव एवं अन्य मांगो को पूर्ण किए जाने के बाद ही बैठक कराए जाने की मांग करते हुए बैठक का बहिष्कार करने को अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार को दिए ज्ञापन से सामने आई थी।
जिसके बाद सभासदो द्वारा उक्त बोर्ड बैठक को पालिका एक्ट के नियमों के विरुद्ध सभासदो की संख्या उपलब्धता न होने के बाद भी एजेंडे मे शामिल प्रस्तावों को गलत तरीके से सर्वसम्मति से स्वीकृत कर बिना हस्ताक्षर का प्रेस नोट जारी करना का भी आरोप लगाया गया था और इसकी शिकायत जिलाधिकारी से भी की थी। जिसमें मीटिंग उपस्थिति रजिस्टर पर दबाव बनाकर हस्ताक्षर कराए जाने के भी आरोप भी शामिल थे। अब यह रार खुलकर सोशल मीडिया पर सामने आने लगी है और निगरानी समिति नाम से चल रहा व्हाट्सएप ग्रुप कस्बे मे चर्चा का विषय बना हुआ है।
कस्बे में ये हैं अव्यवस्थाएं-
- वार्डो एवं धार्मिक स्थलो पर सफाई व्यवस्था का आभाव
- नगर एवं वार्डो मे लगी ज्यादातर लाइटे खराब
- वार्डो मे लगी लाइटो का जनरेटर से नही हो रह संचालन
- पेयजल को लगे वाटर कूलर ज्यादातर खराब
- पालिका पेयजल लाइन जगह जगह टूटी होने से मिल रहा अशुद्ध पेयजल
- मच्छर रोधी दवा एवं फागिंग न होने से मच्छरो का प्रकोप
- अनेक वार्डों की सड़के टूटी
- संरक्षित तलाब गंदगी से पटे होने से प्रदूषण
- पालिका क्षेत्र मे पार्को मे सफाई का आभाव
- पालिका पुस्तकालय की उपेक्षा के कारण जरूरतमंदो की शिक्षा प्रभावित
पालिका द्वारा गलत तरीके से बोर्ड बैठक कर प्रस्ताव पास कर लिए गए हैं। इसको लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है--- मनोज कुमार, सभासद।
मांग को लेकर 11 सभासदों द्वारा बैठक का बहिष्कार भी किया गया, लेकिन पालिका प्रशासन उदासहीन बना हुआ है। मामला उच्चाधिकारिया के संज्ञान में है--- रवि शाक्य, सभासद।
यह भी पढ़ें- कासगंज: होली पर्व को लेकर एहतियात बरत रही पुलिस, बना रही हुड़दंगियों की कुंडली
