प्रयागराज: प्रयागराज: टिंबर कारोबारी दंपती को जिंदा जलाने के आरोप में 8 गिरफ्तार, 17 नामजद, 82 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। टिंबर कारोबारी के घर लगाई गयी आग में अपने मम्मी और पापा आंखो के सामने जिंदा जलते देखने वाली बेटी शिवानी की आंखे पथरा गयी है। वह दो दिन बाद भी चीख रही है। बुधवार को मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि 82 लोगों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। वही 12 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

मुठ्ठीगंज थाना के सत्तीचौरा के रहने वाले टिंबर कारोबारी राजेंद्र केसरवानी और उनकी पत्नी शोभा देवी की घर के अंदर जलाकर की गयी हत्या के दो दिन बीत जाने के बाद भी पूरा मुठ्ठीगंज सहित आसपास का इलाका अभी भी आक्रोश में जल रहा है। 

बुधवार को एक बार फिर पुलिस ने बेटी अंशिका ने बताया घर में घुसते ही सभी मारना पीटना शुरु कर दिया। भाभी की मां  शशि, बहन सुरुचि व रिया ने पेट्रोल से भरा गैलन हाथ में ले रखा था। जब तक कुछ समझते तब तक पूरे घर में आग लगा दिया। सबकुछ जल गया। कोई नहीं जानता था कि दो परिवार ऐसे खत्म हो जाएंगे। इस घटना की चश्मदीद और व्यवसायी की बेटी शिवानी ने पुलिस को पूरी बात बताई है।

लड़की के भाई ने लगाई थी आग

शिवानी ने बताया कि भाभी के पिता सरदारी लाल, सुरुचि के हाथ से अंशू व रिया के हाथ से आदर्श ने गैलन लेकर सभी कमरों में ज्वलनशील पदार्थ डालना शुरू कर दिया था। इसके बाद भाभी के दोनों भाइयों मे आदर्श और अंशू ने अपनी जेब से माचिस निकालकर कमरों में आग लगा दी। इसके बाद घर के चारों लोगों को सभी को लात-घूंसों से पीटते हुए शटर बंद कर दिया। जिसके बाद आग पूरे घर में फैल गई जिसमें जलकर उसके माता-पिता की मौत हो गई। इस घटना में टिंबर व्यवसायी के पालतू कुत्ते ने जैकी ने भी।दम तोड़ दिया। जैकी परिवार का प्रिय था।  

बहू की खुदकुशी में भी 10 नामजद

टिंबर व्यवसायी राजेंद्र केसरवानी की बहू अंशिका की खुदकुशी के मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पिता सरदारी लाल की तहरीर पर ससुराल पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया है। पिता दरबारी लाल ने तहरीर में आरोप लगाया गया कि ससुराल वाले 20 लाख रुपये और बड़े मकान की मांग कर रहे थे। 

पूरी न होने पर घर की दूसरी मंजिल पर उनकी बेटी भी मारकर फांसी पर लटका दिया गया। वहीं शिवानी की तहरीर पर उसकी भाभी के मायके पक्ष के 10 लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा 72 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि खुदकुशी की जानकारी होने पर भाभी के पिता-भाई व अन्य हमलावर आए और सभी को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्हें घर के भीतर बंद कर आग लगा दी। इसमें उसके माता-पिता की मौत हो गई।

जिंदा जलाये गये दम्पति के मामले में 8 गिरफ्तार, 82 नामजद

मुठ्ठीगंज इलाके में बहू घर खुदकुशी के बाद बौखलाये मायके वालों ने ससुराल में पहुंचकर घर में ज्वलनशील पदार्थ डालकर पूरे घर को आग के हवाले कर दिया था। जिसमें सास और ससुर की जलकर मौत हो गयी थी। जिस मामले में पुलिस ने बेटी के बताने के आधार पर 82 अज्ञात नामजद और नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी की तलाश कर रही है। मंगलवार को मुठ्ठीगंज इंस्पेक्टर ने टीम के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार जेल भेजा है बाकी अन्य की तलाश की जा रही है।  

सुनील बाजपेई इंस्पेक्टर मुठ्ठीगंज ने बताया कि इस मामले में मृतक राजेंद्र केसरवानी और मृतका शोभा देवी की बेटी शिवानी के बयान के आधार पर लड़की के पिता सरदारी लाल, भाई अंश, आदर्श, जीजा सचिन, फुफेरा भाई अभिषेक, चाचा रशिक लाल, चचेरा भाई शुभम को  बुधवार को मुठ्ठीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुछ को राम्बाग और कुछ को चौफटका के पास से गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ 147, 452, 323, 427, 341, 436, 302 धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बाकी अन्य की तलाश की जा रही है कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया भी गया है। घटना की तफ्तीश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:-अंबेडकरनगर: इलाज के दौरान महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को किया सील

संबंधित समाचार