पीलीभीत: होली पर घर लौट रहे श्रमिकों की बस ट्रक से टकराई, एक की मौत... 13 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार। वाहनों की तेज रफ्तार हाईवे पर हादसे का सबब बनी। देहरादून से लखीमपुर खीरी जा रही निजी बस असम हाईवे पर पूरनपुर के दो किमी पहले एक स्कूल के नजदीक पहुंचते ही ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार श्रमिक लखीमपुर के ढकवा गांव निवासी 18 वर्षीय  सुशील पुत्र छुटई की मौत हो गई। जबकि बस में सवार 13 सवारियां घायल हो गई। 

हादसा गुरुवार सुबह करीब चार बजे हुआ। बस में करीब 70 लोग सवार थे। सभी लखीमपुर खीरी जनपद के रहने वाले थे। वह कुछमाह पूर्व मजदूरी करने के लिए उत्तराखंड के देहरादून गए थे। वहां से होली के पर्व पर घर लौट रहे थे।  पूरनपुर के दो किमी पहले बस बताते हैं कि खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसके बाद चीख पुकार मच गई।

इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पूरनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। एक श्रमिक सुशील की मौत हो गई। उसके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।

ये भी पढे़ं- पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार होंगे पीलीभीत-बहेड़ी लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी

 

संबंधित समाचार