अमरोहा : राज्य कर विभाग की बीड़ी फर्म पर छापेमारी, 2 करोड़ की कर चोरी पकड़ी
अमरोहा । नौगावां सादात में राज्य कर विभाग की मुरादाबाद और अमरोहा टीम ने बीड़ी फर्म के गोदाम पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 2 करोड़ रुपए की कर चोरी पकड़ी गई। टीम ने 51 लाख रुपए तत्काल जमा कराए। आपको बतादें कि चांद आलम 40 साल से बीड़ी का कारोबार करते हैं। छापेमारी से बीड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़ें : अमरोहा : अश्लील एवं आपत्तिजनक डीजे पर गाने बजाने पर होगी कार्रवाई, एसपी ने सीओ-थाना प्रभारियों के साथ की बैठक
