प्रयागराज: मासूम भतीजों की लकड़ी के पटरे से निर्मम हत्या करने वाली 'हत्यारी बुआ' पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा!

प्रयागराज: मासूम भतीजों की लकड़ी के पटरे से निर्मम हत्या करने वाली 'हत्यारी बुआ' पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा!

प्रयागराज, अमृत विचार। मेजा के हरगढ़ गांव में दो सगे मासूम भतीजों की हत्या करने वाली कातिल बुआ का एक और सच गुरूवार को सामने आया है। पता चला है कि वो बात-बात में अपना आपा खो देती है। घटना के बाद वह घर से भाग गयी थी। 

बुधवार को ही वह रेलवे लाइन पर लेटी हुई मिली थी। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद महिला की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान किसी ने उसे भसुंदर गांव के रेलवे ट्रैक पर लेटे हुए पाया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसकी कई अजीबोगरीब बातें सामने आई हैं। 

मेजा के हरगढ़ गांव में दो सगे भतीजों की हत्या करने की वजह पुलिस खंगाल चुकी है। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पूजा काफी समय से मानसिक तौर पर बीमार चल रही थी। पूजा के पिता ने जानकारी दी कि उसकी शादी 2015 में कौशाम्बी के भरूही गांव में हुई थी। 

उन्होंने बताया कि शादी के एक महीने बाद ही उसका पति से विवाद हुआ था। उसने पति का सिर फोड़ दिया था। इसके बाद ससुराल वाले उसे मायके छोड़ गए और फिर नहीं ले गए। करीब नौ साल से वह मायके में ही रह रही है। 

उसका घर में भाभी से अक्सर विवाद होता रहा है। भाभी से विवाद के बाद ननद पूजा ने अपने दो मासूम भतीजों को लकड़ी के पटरे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था और फरार हो गई थी।

दो मासूमों की हत्या करने वाली हुआ पूजा को रेलवे लाइन पर लेटे हुए की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया है। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। पूछताछ में कई सच सामने आए हैं। घटना की जांच की जा रही है।

                                                                                                             श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, डीसीपी, यमुनानगर 

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में बच्ची से छेड़खानी के आरोपी की पुलिस हिरासत में हुई मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

ताजा समाचार