श्रावस्ती: भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने की सीएम योगी से मुलाकात, बताई समस्याएं
श्रावस्ती, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी ने मुलाक़ात कर जनपद की समस्याओं से अवगत कराया। हरिओम तिवारी के साथ मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सचिन तिवारी उपस्थित रहें l
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने बलरामपुर में बन रहें माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री जी से धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आपके द्वारा श्रावस्ती जनपद को 266 करोड़ रूपये की जो सौगात दी गई है उससे जिले में सड़क, स्वास्थ्य, व सुरक्षा में सुधार होगा। उन्होंने इसके लिये पूरे जनपद की तरफ से सीएम योगी का आभार जताया।
ये भी पढ़ें -सुलतानपुर: गृहमंत्री अमित शाह के मामले में सुनवाई 29 मार्च को
