अयोध्या: सफाईकर्मियों के नाम पर तीन करोड़ का घोटाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। नगर निगम अयोध्या में सफाईकर्मियों के नाम पर लगभग तीन करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। नगर निगम के संविदा कंपनी को हुए भुगतान के बिलों में फर्जी नाम पाए गए हैं। सफाई कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग कंपनी की जांच में यह खुलासा हुआ है जिसके बाद नगर आयुक्त विशाल सिंह ने …

अयोध्या, अमृत विचार। नगर निगम अयोध्या में सफाईकर्मियों के नाम पर लगभग तीन करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। नगर निगम के संविदा कंपनी को हुए भुगतान के बिलों में फर्जी नाम पाए गए हैं। सफाई कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग कंपनी की जांच में यह खुलासा हुआ है जिसके बाद नगर आयुक्त विशाल सिंह ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

अयोध्या नगर निगम के 300 फर्जी कर्मचारियों के जरिए कंपनी ने नगर निगम को 2 साल में 3 करोड़ से अधिक की चपत लगाई है। आउटसोर्सिंग कंपनी को किए गए भुगतान की रसीदों की जांच में यह गड़बड़झाला पकड़ा गया है। यह फर्जी सफाई कर्मचारी प्रतिमाह करीब 15 लाख रुपये का चूना लगा रहे थे। अब नगर निगम इन सफाई कर्मचारियों की लिस्ट तैयार कर आ रहा है। साथ ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई की रिकवरी की तलवार भी लटकने लगी है।

इस मामले में कौन लोग शामिल हैं इसका सरगना कौन है इसकी भी जांच कराई जाएगी। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को तैनात करने वाली रघुवंशी इन्फोटेक पर शिकंजा कसा था उन्होंने एक एक कर्मचारी को बुलाकर सब का वेरिफिकेशन कराया। साथ ही आउटसोर्सिंग कंपनी के दस्तावेज भी तलब किया गए हैं। इसमें पता चला कि 2018 में ही कंपनी का अनुबंध खत्म हो गया है।

इस पर आयुक्त ने आउटसोर्सिंग करते हुए जांच शुरू कराई थी। अब मामले की जांच में नया मोड़ आ गया है। इसमें पता चला है कि 300 कर्मचारियों का मानदेय तो देय हो रहा है लेकिन यह लोग काम पर नहीं जाते थे और न ही इनका कोई डेटा सही है। जांच में यह भी पता चला है कि मास्टररोल पर चढ़ने के बाद ही आउटसोर्सिंग कंपनी को पता चल पाता है कि यह कर्मचारी हैं। ऐसे कर्मचारियों की संख्या लगभग तीन सौ के आसपास है। यह कर्मचारी नगर निगम को प्रतिमाह लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा रहे थे।

संबंधित समाचार