बरेली: होली पर आज से अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा रोडवेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। होली पर परिवहन निगम शुक्रवार से रोडवेज की अतिरिक्त बसें चलाएगा। यह बसें एक अप्रैल तक चलेंगी। इसके अलावा अनुपस्थित रोडवेज के चालक और परिचालकों को पुलिस की मदद से नोटिस भेजकर काम पर आने के लिए कहा जाएगा।

मुख्यालय के आदेश के मुताबिक बरेली दिल्ली मार्ग पर मौजूदा समय में 288 बसें चल रही हैं लेकिन होली की वजह से 380 बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा बरेली आगरा मार्ग पर 50 की जगह 60, टनकपुर, हल्द्वानी, कानपुर, लखनऊ मार्ग पर 85 की जगह 110 बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा लोकल रूट पर भी फेरे बढ़ाए जाएंगे। बरेली रीजन के सेवा प्रबंधन धनजीराम ने बताया कि शुक्रवार से होली को लेकर रोडवेज अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर देगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: मौलाना तौकीर रजा पर NSA और गैंगस्टर लगाने लगाने की मांग

संबंधित समाचार