Loksabha election 2024: भाजपा ने तीन राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी किये नियुक्त 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को आंध्र प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया, सह-प्रभारी होंगे उप्र. सरकार के पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह

लखनऊ, अमृत विचार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तीन राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को आंध्र प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया है। उप्र. सरकार के पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को अरुण सिंह के साथ आंध्र प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। सिद्धार्थनाथ सिंह पूर्व में आंध्र प्रदेश के संगठन प्रभारी भी रह चुके हैं।

राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा और राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य विनय सहस्रबुद्धे को राजस्थान का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। तीनों राज्यों में सह प्रभारी भी बनाए जाने के क्रम में राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को सतीश पूनिया के साथ हरियाणा का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी कड़ी में भाजपा की महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव विजया रहाटकर और पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा को सहस्रबुद्धे के साथ राजस्थान का सह-प्रभारी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें -सीतापुर जेल में आजम खान से मिलेंगे अखिलेश यादव, लोकसभा चुनाव को लेकर होगी बात

संबंधित समाचार