सीतापुर जेल में आजम खान से मिलेंगे अखिलेश यादव, लोकसभा चुनाव को लेकर होगी बात
मुलाकात के बाद रामपुर समेत अन्य सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सकते है अखिलेश यादव
सीतापुर,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी में लोकसभा चुनाव के टिकट को लेकर चल रहे घमासान के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज जेल में बंद आजम खां से मुलाकात करेंगे। समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी प्रोटोकाल के अनुसार अखिलेश यादव सुबह 11 बजे जिला कारागार पहुंचकर 12 बजे जेल मैनुअल के अनुसार आजम खान से मुलाकात करेंगे। चुनाव से ठीक पहले आज़म और अखिलेश की मुलाकात रामपुर सहित अन्य लोकसभा सीटों का भविष्य तय कर सकती है।
बताते चले कि पूर्व मंत्री व सपा नेता आज़म खां 22 अक्टूबर 2023 से जिला कारागार सीतापुर में बंद है। रामपुर से सीतापुर जेल में शिफ्ट होने के बाद आज़म से अखिलेश यादव ने दूरी बनाए रखी थी। लोकसभा के पहले चरण के नामांकन का दौर शुरू होते ही आज दोनो के बीच जेल में होने वाली मुलाकात अहम मानी जा रहा हैं। बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव की कुछ अहम सीटों पर आज़म से राय मशवरे के बाद अखिलेश यादव प्रत्याशियों की घोषणा कर सकते है।
ये भी पढ़ें -सीएम केजरीवाल की आज PMLA कोर्ट में पेशी, शराब घोटाले मामले में कल ईडी ने किया था गिरफ्तार
