बहराइच में खेत जा रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, घायल 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

बहराइच, अमृत विचार। सुजौली रेंज के एक गांव निवासी महिला शुक्रवार सुबह नित्य क्रिया के लिए खेत को जा रही थी। तभी तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत महाराज सिंह नगर निवासी भागवती देवी (52) शुक्रवार सुबह नित्य क्रिया के लिए खेत को जा रही थी। सुबह 5.30 बजे के आसपास जंगल से निकलकर झाड़ियों से निकले तेंदुए ने महिला पर हमला कर दबोच लिया। शोर सुनकर पूर्व ग्राम प्रधान राजेश कुमार समेत अन्य मौके पर पहुंचे। सभी ने हांका लगाते हुए तेंदुए से महिला को छुड़ाया। इसके बाद एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस से महिला को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों द्वारा इलाज किया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

6 - 2024-03-22T100152.990

तेंदुए के हमले में महिला के चेहरे, हाथ और पैर में गहरे जख्म बन गए हैं। इस मामले में रेंजर रोहित कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तेंदुए के हमले में महिला घायल हुई है। आर्थिक सहायता राशि दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि महिला का इलाज वन कर्मियों की देखरेख में करवाया जायेगा।

ये भी पढ़ें -बहराइच: न्यायमूर्ति का बेटा बता होटल में ली वीआईपी सुविधा, सीजेएम के निर्देश पर मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार