Video: लोकसभा चुनाव में टिकट को लेकर बोले बृजभूषण सिंह-पार्टी भी मुझे करती है पसंद  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैसरगंज क्षेत्र में पहुंचे सांसद ने दिया बयान, बोले दो दिन में दूर हो जाएगा भ्रम

बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह निजी कार्य से क्षेत्र में भ्रमण के लिए पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। एक सवाल के जवाब में हंसते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि जनता के साथ पार्टी भी मुझे ही पसंद करती है।

जिले के कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह गुरुवार शाम को क्षेत्र के भ्रमण पर आए। एक व्यक्ति के यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह फखरपुर कस्बे में पहुंचे। यहां पर ब्लॉक प्रमुख समेत सैकड़ों की संख्या में लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब दिया। भाजपा द्वारा टिकट देने में देरी और टिकट मिलने के मामले में सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अभी बहराइच, कैसरगंज के साथ देवरिया और अन्य लोक सभा का टिकट नहीं दिया गया है। ऐसे में दो दिन और रुकें, सभी का भ्रम दूर हो जाएगा। जनता के साथ रहने के मामले में बृज भूषण ने हंसकर कहा कि जनता के साथ पार्टी भी मुझे ही पसंद करती है। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब AAP के लिए बड़ी चुनौती, पार्टी और दिल्ली की कौन संभाले कमान?

संबंधित समाचार