गोंडा Video: अवैध असलहों के साथ युवक ने बनाई रील, एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा युवक
गोंडा, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को लेकर जहां पुलिस अवैध असलहों की खरीद फरोख्त पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रही हैं वहीं जिले में आए दिन अवैध असलहों संग सोशल मीडिया पर रील बनाने का मामला सामने आ रहा है। ऐसा ही एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक असलहों को लेकर भोजपुरी फिल्म के गांव में पीतल बरसेगा गीत पर रील बना रहा है। वायरल विडियो जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर गांव को रहने वाले युवक का बताया जा रहा है।
यह विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक ट्विटर यूजर ने इस विडियो को गोंडा पुलिस को टैग करते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। एसपी विनीत जायसवाल ने विडियो का संज्ञान लेकर नवाबगंज पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है।
#Video गोंडा Video: अवैध असलहों के साथ युवक ने बनाई रील, एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश #gonda #gondapolice #viralvideo pic.twitter.com/nhKyJNn8EI
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 22, 2024
