बाराबंकी में कॉलेज जा रही छात्रा पर पलटा डम्पर, मौत
सूरतगंज/बाराबंकी, अमृत विचार। शुक्रवार सुबह साइकिल से कालेज जाते समय 21 वर्षीय छात्रा पर मिट्टी लादकर ले जा रहे डंफर के पलट जाने से मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनो में कोहराम मच गया, वही ग्रामीणों में इस धटना को लेकर काफी रोष है।पूरा मामला मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र का है।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के भटुआमऊ से मिट्टी लादकर फतेहपुर जा रहा डंफर अचानक से स्कूल जा रही छात्रा पर पलट गया ,हादसे में छात्रा की मौक़े पर ही मौत हो गई।मृतका दीक्षा वर्मा (उम्र 21) बीएससी की छात्रा थी व मोहारी गाँव की रहने वाली थी।
रोज की तरह वह साइकिल से कालेज जा रही थी कि रास्ते में बिहुरा गांव के पास जयसवाल धर्मकांटा के पास पहुँचते ही भटुआमऊ से मिट्टी लादकर फतेहपुर की और जा रहा डंफर अचानक उसी पर पलट गया।हादसे में युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने जेसीबी से डंफर को हटवाकर शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें -गोंडा Video: अवैध असलहों के साथ युवक ने बनाई रील, एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
