मुरादाबाद : दूध सप्लाई करने वाली पिकअप ने दो साल के मासूम को रौंदा, मौके पर ही मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दौलतपुर अजमतपुर गांव में हादसे के बाद मौजूद मृतक बच्चे के परिजन

मुरादाबाद। मुंढापांडे थाना क्षेत्र के दौलतपुर अजमतपुर गांव में शुक्रवार सुबह दूध वाली पिकअप ने दो साल के मासूम को रौंद दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप डेयरी से दूध लेकर लौट रही थी, उसी दौरान हाईवे पर हादसा हुआ। शान मोहम्मद (2) पुत्र आले नबी को रौंदकर पिकअप मौके से निकल भी गई थी।

चौकी पुलिस ने मृतक मासूम के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन ने पिकअप चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। आले नबी ने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं। जिनमें शान मोहम्मद की हादसे में मौत हो गई है। वह काफी निर्धन हैं। मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

शुक्रवार को उनका छोटा बेटा शान मोहम्मद घर के बाहर खेल रहा था, उसी दौरान गांव की दूध डेयरी पर पिकअल आई थी, जिसने उनके बेटे को कुचल दिया है। हादसे की जानकारी पर गांव की भीड़ मौके पर एकत्र थी। लोगों में नाराजगी भी देखने काे मिली। उधर, चौकी पुलिस भी ग्रामीणों की नाराजगी को देखकर बड़ी सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : बीच मार्ग पर पति बोला तलाक-तलाक-तलाक, पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

संबंधित समाचार