गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल का आया पहला रिएक्शन, बोले- मेरा जीवन...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति में गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है। राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए जाने के कोर्ट अदालत परिसर में केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि मैं चाहे जेल में रहूं या बाहर, मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है।

ईडी ने मांगी केजरीवाल की रिमांड
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान ईडी ने अरविंद केजरीवाल की 10 दिन की हिरासत की मांग की है। साथ ही कहा कि वह शराब घोटाले के मामले में अन्य मंत्रियों और आप नेताओं के साथ ‘मुख्य साजिशकर्ता’ थे।

गौरतलब है कि ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार कर लिया था। 

ये भी पढ़ें- केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे का आया पहला रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात

संबंधित समाचार