गोंडा: रोडवेज बस ने बाइक सवार को सामने से मारी टक्कर, मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बालपुर/ गोंडा, अमृत विचार। गोंडा लखनऊ हाइवे पर शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बालपुर पुल के समीप एक बाइक सवार युवक को सामने से ठोकर मार दी। इस हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। हादसे में मृतक की बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। मृतक की पहचान कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के तुल्लापुरवा गांव के रहने वाले अरुण कुमार(36) के रूप में हुई है। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रोडवेज बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को देकर जांच पड़ताल में जुटी है।

ये भी पढ़ें -रायबरेली में हाईवे पर एक्सीडेंट के बाद ट्रक में लगी आग, खलासी की जलकर मौत

संबंधित समाचार