उप्र: शनिवार और रविवार को लग रहे हैं कैंप, करा लें बिजली समस्याओं का समाधान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बिजली उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए मध्यांचल निगम और लेसा की ओर से शनिवार और रविवार को बड़े स्तर पर कैंप लगाया जा रहा। इस दौरान उपभोक्ताओं के बिलों का सुधार, मीटर लगाने, कनेक्शन देने सहित कई और कामों को किया जाएगा। मध्यांचल निगम की पीआरओ शालिनी यादव ने बताया कि इस …

लखनऊ, अमृत विचार। बिजली उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए मध्यांचल निगम और लेसा की ओर से शनिवार और रविवार को बड़े स्तर पर कैंप लगाया जा रहा। इस दौरान उपभोक्ताओं के बिलों का सुधार, मीटर लगाने, कनेक्शन देने सहित कई और कामों को किया जाएगा।

मध्यांचल निगम की पीआरओ शालिनी यादव ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की सहूलियत और विभाग के राजस्व बढ़ोतरी है। इस दौरान उपभोक्ताओं की सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराया जाएगा। शालिनी यादव ने बताया कि मध्यांचल निगम में कुल 19 जिलों में 743 बिजली घरों पर कैंपों को लगाया जाएगा। इसके साथ ही लेसा के सीस गोमती में 66, ट्रांस गोमती 42 जगहों पर कैंपों का लगाया जाएगा। वहीं बरेली में 135, अयोध्या में 437, देवीपाटन में 48 और हरदोई में 15 जगहों पर कैंप को लगाया जाएगा।

लेसा के सीस गोमती में इन जगहों पर लगाया जाएगा कैंप
हुसैनगंज डिवीजन के एबट रोड, ओसीआर, दारूलशफा बिजली घरों पर शनिवार यानि की आज कैंप लगाया जाएगा। साथ ही विधानसभा मार्ग पर 11 सितंबर यानि की रविवार को कैंप लगाया जाएगा। राजभवन के कैंट, क्लाइवरोड, जवाहर भवन पर शनिवार को कैंप लगाया जाएगा। इसके अलावा राजभभवन के ही कूपर रोड, राजभवन और अर्जुनगंज बिजली घर पर रविवार को कैंप लगाया जाएगा।

अमीनाबाद में आज यहां लगेगा कैंप
अमीनाबाद डिवीजन के अमीनाबाद, प्राथमिक विद्यालय हाथीखाना उपकेंद्र पर शनिवार को कैंप लगाया जाएगा।

रविवार को यहां लगेगा कैंप
रविवार को अमीनाबाद के अमीनाबाद और ख्यालीगंज उपकेंद्र पर कैंप को लगाया जाएगा। वहीं राजाजीपुर ओल्ड में 10 और न्यू में 11 सितंबर को कैंप लगाया जाएगा। इसके अलावा ऐशबाग में दो दिन यानि की रविवार और शनिवार दोनों दिन कैंपों का आयोजन किया जाएगा

सेस एक डिवीजन में आज यहां लगेगा कैंप
सेस एक डिवीजन के नादरगंज, उतरेठिया, गहरू में शनिवार को कैंप लगाया जाएगा। इसके साथ ही रविवार यानि की 11 सिंतबर को दोबारा से इन तीनों जगहों पर कैंपों का लगाकर उपभोक्ताओं का समाधान किया जाएगा।

सेस दो में यहां लगेगा कैंप
सेस दो डिवीजन में शनिवार और रविवार दोनों दिन दुबग्गा, सरोसा, एफसीआई में कैंप लगाया जाएगा।

सेस तीन में यहां लगेगा कैंप
सेस तीन में शनिवार को गोसाईगंज, मोहनलालगंज में कैंप लगाया जाएगा। वहीं रविवार को दोबारा मोहनलालगंज और समेसी में कैंप लगेगा। इसके अलावा सेस चार के रहीमाबाद और माल में शनिवार को कैंप लगाया जाएगा। वहीं मलिहाबाद और काकोरी में रविवार को कैंप लगाया जाएाग।

इन जगहों पर भी लगेगा कैंप
आलमबाग के चंदर नगर, आशियाना, इंद्रलोक, मानसरोवर, सेक्टर तीन अवध विहार, रेजीडेंसी, यूपीआईएएल, विक्टोरिया, नादान महल रोड, चौपटिया, राधाग्राम, आजाद नगर, आदि बिजली घरों पर शनिवार को कैंप लगाकर उपभोाक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा रविवार को सिंगार नगर, चंदर नगर, न्यू आलमबाग, रजनी खंड, सेक्टर तीन वृन्दावन योजना, हनुमान सेतु, जीटीआई, मेडिकल कॉलेज, मेहताबबाग, गउघाटा, बाला घाट आदि बिजजी घरों पर रविवार को कैंप लगाकर बिल संसोधन, बकाया भुगतान सहित कई अन्य और कामों को किया जाएगा।

संबंधित समाचार