बसपा ने सांसद राम शिरोमणि और उनके भाई सुरेश को पार्टी से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंबेडकरनगर/ लखनऊ, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में शनिवार को श्रावस्ती के सांसद राम शिरोमणि वर्मा और उनके भाई सुरेश कुमार वर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 

बता दें कि अंबेडकरनगर से बसपा के जिला अध्यक्ष सुनील सावंत गौतम ने पत्र जारी कर कहा कि सांसद राम शिरोमणि वर्मा और उनके भाई सुरेश कुमार वर्मा काफी समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों मेें लिप्त थे, जिसके कारण उन्हें पार्टी से बाहर किया गया है। बसपा में राम शिरोमणि वर्मा की पहचान कुर्मी नेता के तौर पर थी और यह लोकसभा में बसपा संसदीय दल के नेता भी रहे। अंबेडकरनगर निवासी राम शिरोमणि वर्मा श्रावस्ती लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने बसपा से ही अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की और वह मायावती के करीबी भी रहे। वह बसपा जिला अध्यक्ष और मंडल कोआर्डीनेटर के पद भी रहे। 

15 - 2024-03-23T114807.596

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में राम शिरोमणि वर्मा ने पहली बार श्रावस्ती में बसपा का झंडा लहराया था। सूत्रों की माने तो समाजवादी पार्टी राम शिरोमणि वर्मा पर दांव लगा सकती है। वहीं सांसद के भाई सुरेश कुमार वर्मा को बसपा ने अंबेडकरनगर के अकबरपुर नगर पालिका से चेयरमैन का टिकट दिया। जिसके बाद वह चुनाव लड़े और हार गए थे।

16 - 2024-03-23T114859.944

ये भी पढ़ें -BSP सांसद रामशिरोमणि वर्मा पार्टी से निष्कासित, अनुशासनहीनता पर हुआ एक्शन

संबंधित समाचार