BSP सांसद रामशिरोमणि वर्मा पार्टी से निष्कासित, अनुशासनहीनता पर हुआ एक्शन   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/श्रावस्ती/बलरामपुर, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी से सांसद रामशिरोमणि वर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार बसपा जिलाध्यक्ष की तरफ से अपने लेटर हेड पर इस आशय का आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से निष्कासित किया गया है। बसपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें पूर्व में भी इसको लेकर चेतावनी दी गई थी लेकिन उनमें कोई सुधार नहीं आया, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। 

श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान बसपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा को पार्टी से निकाल दिया गया है। जिला अध्यक्ष ने निष्कासन का पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है। जिला अध्यक्ष लालचंद कोरी ने पत्र जारी कर कहा है कि राम शिरोमणि वर्मा को  पार्टी में अनुशासनहीनता तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इनके खिलाफ मिली रिपोर्ट की विभिन्न सूत्रों से छानबीन करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। इनको कई बार अपनी गतिविधियों को सुधारने के लिए चेतावनी भी दी गई लेकिन इनके अंदर कोई सुधार नहीं आया। इसी कारण इन्हें पार्टी से निकला गया है। इसकी सूचना पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ पदाधिकारी को भी भेज दी गई है।

11 - 2024-03-23T111427.526

ये भी पढ़ें -  Holi 2024: देवा में उड़ते हैं कौमी एकता व आपसी सद्भाव के रंग

संबंधित समाचार