Fatehpur Crime: लॉकअप से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार...पैर में लगी गोली
फतेहपुर में पुलिस ने बदमाश को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
फतेहपुर, अमृत विचार। पुलिस को शनिवार भोर पहर बड़ी सफलता मिली है। 11 मार्च को कचहरी लॉकअप से भागे शातिर हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
शनिवार भोर पहर करीब साढ़े चार बजे एक बदमाश के भागने की सूचना कंट्रोल रूम से पुलिस को मिली कि एसओजी पीछा कर रही है। सूचना होने पर प्रभारी निरीक्षक कल्यानपुर के मय हमराह के सूचना करते हुए थाना मलवां की पुलिस को भी सूचना दी गयी।
महर्षि रोड पर घेराबंदी कर एक बदमाश जो कि बाइक से भाग रहा था जिसका एसओजी व थाना पुलिस पीछा कर रही थी। सामने पुलिस गाड़ी देखकर खेतों की तरफ बाइक मोड़ कर भागा और पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के गोली लग गई।
घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम अंकित उर्फ शेरा पुत्र वीर सिंह निवासी बसावनपुर थाना औंग बताया। बताया कि वह कचहरी परिसर मे बने लॉकअप से 11 मार्च को भागा था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज की थी।
बताया कि पूर्व में 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर यूनिट की टीम मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने बताया कि फतेहपुर के अलग-अलग थानों समेत कानपुर के भी थानों में कुल 15 मामले दर्ज हैं। शातिर टॉप टेन अपराधियों में शामिल है।
ये भी पढ़ें- Holika Dahan Timing 2024: ज्योतिषाचार्य ने बताया- इतने समय तक रहेगा सर्वफलदायी मुहूर्त...जानें पूजन विधि और मान्यताएं
