Banda में एएसपी ने की बैठक, यूपी-एमपी के पुलिस अधिकारी सीमा क्षेत्रों में रखे कड़ी नजर, दिए ये निर्देश
बांदा में एएसपी ने नरैनी तहसील के कालिंजर थाने में दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक
बांदा, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव समेत होली व रमजान को ध्यान में रखते हुए यूपी-एमपी पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक में दोनों राज्यों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति तय की गई। अपर एसपी ने बैठक में उपस्थित दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों पर सीमा क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। अपराधियों की धरपकड़ व सुरक्षा व्यवस्था चैकस बनाए रखने को कहा।
अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने कालिंजर थाना परिसर में जनपद व मध्य प्रदेश की सीमा से लगे सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव व त्यौहारों के मद्देनजर समीक्षा बैठक की अपर एसपी ने लोकसभा चुनाव के साथ पर्वों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
जनपद व सीमावर्ती जनपद के वांक्षित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने, मध्यप्रदेश सीमा क्षेत्र पर सतर्क दृष्टि रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतर्राज्यीय बैरियरों में अधिक सक्रियता बनाए रखते हुए संयुक्त रूप से सघन चेकिंग की जाए। समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए लोकसभा चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नरैनी अम्बुजा त्रिवेदी, क्षेत्राधिकारी अतर्रा गवेन्द्र पाल गौतम, एसडीओपी अजयगढ़ जनपद पन्ना (मप्र) राजीव सिंह भदौरिया, एसडीओपी चित्रकूट जनपद सतना (मप्र) रोहित राठौर, एसडीओपी लवकुश नगर जनपद छतरपुर (मप्र) नवीन दुबे तथा जनपद के थाना नरैनी, गिरवां, कालिंजर व फतेहगंज तथा मध्य प्रदेश के थाना गौरीहार, अजयगढ़, बरौन्धा व धरमपुर के थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- Banda News: अतर्रा अधिवक्ता संघ चुनाव, 13वीं बार अध्यक्ष बन कर अमर सिंह ने रचा इतिहास, राजेंद्र बने महासचिव
