होली पर सीतापुर के बाजार गुलजार,शहर में आज से रूट डायवर्जन लागू-शॉपिंग से पहले पढ़िए ये जरूरी खबर  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर,अमृत विचार। रंगों का त्यौहार होली के नजदीक आते ही बाजार रंगों और पिचकारियों सहित मुखौटों से सजकर तैयार हो चुके है। रंगो का पर्व होली का दिन नजदीक आता जा रहा है वैसे ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ती हुई नजर आ रही है। बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न वैरायटी के नाश्ते, पापड, चिप्स, कचरी व आकर्षक पिचकारियों से दुकानें सज गई हैं। होली के त्यौहार पर बाजारों सहित सड़कों पर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर भी यातायात पुलिस ने रूटमैप तैयार कर एडवाइजरी कर दी है। आज से ट्रैफिक प्लान में बदलाव नजर आने वाले है।                          
                   
होली का त्यौहार में रंगों का अपना एक खास महत्व है। पटरी दुकानों से लेकर बाजारों में चारों तरफ रंगों और पिचकारियों से सजी दुकाने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने में लगी हुई है। बाजार में कई प्रकार की आकर्षक पिचकरियों की दुकानें बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर रहीं हैं। जिसमें खासकर गदर 2,फेम हथोड़ा  पिचकारी, बाहुबली तलवार, कैमरा पिचकारी, मोदी कैन, डायनासोर मोदी पाइप, डोरेमोन,छोटा भीम, मोटू-पतलू आदि पिचकरियों से बाजार की दुकानें सजी हुई है। भगवान की छोटी-छोटी पिचकारी लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

22 - 2024-03-23T122954.947

पिचकारी विक्रेता ने बताया कि दुकान पर 3 माह के बच्चे से लेकर बड़े बच्चों तक की पिचकरिया उपलब्ध हैं। जिनकी कीमत 30 रुपए से लेकर दो हजार रूपए तक हैं। दुकानों पर पहुंचने वाले छोटे बच्चे मोटू-पतलू पिचकारी और बड़े बच्चे मोदी पाइप पिचकारी की डिमांड कर रहे है।

बाजार में भारी वाहनों की नो इंट्री 
होली के त्यौहार शहर की सड़कों पर वाहनों के जाम से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रुटप्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत शहर के मुख्य बाजार मार्ग पर कारों की इंट्री पर आज से पाबन्दी लग जाएगी। भीड़ को नियत्रित करने के लिए पुलिस ने रुट डायवर्जन के साथ बैरियर भी लगाने के निर्देश दिए है। होली से दो दिन पहले यानी आज से ही ट्रैफिक प्लान लागू हो जायेगा। शहर के मुख्य बाजार जाने वाले शहर वासियों को बाइक और पैदल ही बाजार तक सफर तय करना पडेगा। ऑटो और ई-रिक्शा पर भी शहर के मुख्य बाजार मार्ग पर पाबंदी रहेगी। इस ट्रैफिक प्लान को संभालने के लिए एक सैकड़ा से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 

23 - 2024-03-23T123047.734

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन 
यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए आज से शहर के पांच कार और ई-रिक्शा वाहनों का डायवर्जन किया जायेगा। इसमें चुंगी चैकी से आने वाले ऑटो रिक्शा को जीआईसी चैराहे से होते हुए तरणताल स्टेडियम मार्ग पर डायवर्ट किया जायेगा। इसके साथ ही बस स्टॉप से आने वाले रिक्शा वाहनों को ट्रांसपोर्ट चैराहे से और पुराने सीतापुर से आने वाले वाहनों को उजागर लाल स्कूल सहित अन्य मार्गों से लालबाग चैराहा पहुंचने वाले वाहनों को अग्रसेन पार्क से आगे नहीं जाने दिया जायेगा। इस पार्क से लोग पैदल ही बाजार में प्रवेश कर सामानों की खरीददारी कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें -VIDEO: यूपी के हरदोई जिले से हुई थी होली की शुरुआत, भक्त प्रहलाद के जीवित रहने पर लोगों ने उड़ाया था रंग

संबंधित समाचार