नईम हत्याकांड: बिगड़ैल युवकों के गैंग से बेटे ने ही कराई थी फर्नीचर व्यवसायी की हत्या, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। गोली मारकर फर्नीचर व्यवसायी मो. नईम की हत्या के पीछे टीम कल्लू माफिया 501 नामक अपराधी किस्म के बिगड़ैल युवकों के गैंग का हांथ है। इसमें नईम का बेटा भी शामिल पाया गया है। पट्टी कस्बे में बुधवार को हुई इस वारदात को लेकर पुलिस शुरू से ही जिस बात की आशंका कर रही थी, उसकी पुष्टि हो गई है कि बेटे ने ही प्लान करके हत्या कराई थी। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर केस में अब तक बेटे समेत छह आरोपियों का नाम शामिल कर लिया है। चार को पकड़ा है, इसमें उसका बेटा व एक मुख्य बदमाश भी है। 

इस सनसनीखेज केस में इंस्टाग्राम, सर्विलांस, सीडीआर के आधार पर पुलिस ने अब तक जो जांच की है, उसमें बेटे की संलिप्तता का क्लू मिला है। सुपारी देकर हत्या कराने की बात कही जा रही है। जल्द ही पुलिस पूरे प्रकरण का खुलासा करने की तैयारी में है। चार को जेल भेजा जाएगा। वहीं बेटे की संलिप्तता मिलने पर व्यवसायी के घर व बाजार के लोग अवाक हैं।  बेटे की गलत आदतों को लेकर रोकटोक करने से खुन्नस खाए बेटे के इस घातक कदम से पूरा परिवार बिखर गया। पिता दुनिया से चला गया, बेटा कानून के शिकंजे में है और घर के लोग गमजदा हैं। उन पर दोहरे गम का पहाड़ टूट पड़ा है। अब पुलिस कल्लू गैंग की कमर तोड़ने के लिए विशेष आपरेशन चलाएगी।

ये भी पढ़ें -Bareilly News: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, विरोध करने पर की मारपीट... बनाई अश्लील वीडियो

संबंधित समाचार