बहराइच: कोटेदार और पुत्र की दबंगई से कार्डधारक परेशान, किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के सराय मेहराबाद गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की अगुवाई में डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि कोटेदार और उसके पुत्र द्वारा कम खाद्यान्न दिया जा रहा है। विरोध करने पर मारपीट की जा रही है। सभी ने दूसरा कोटा चयन करवाने की मांग की है।

तेजवापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत सराय मेहराबाद टेपरहा के ग्रामीण शनिवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। सभी ने ग्राम प्रधान संज्ञा तिवारी के प्रतिनिधि की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सराय मेहराबाद तेपरहा का कोटा पड़ोसी गांव तमाचपुर निवासी चमेला देवी के यहां है। सभी का कहना है कि प्रति माह कम खाद्यान्न देने और विरोध करने पर कोटेदार के पुत्र द्वारा मारपीट की जाती है। पुत्र महिलाओं से मारपीट तक करने लगता है। ऐसे में कोटा का चयन गांव में ही करवाए जाने की मांग की। साथ ही त्योहार को देखते हुए सभी कार्ड के हिसाब से खाद्यान्न देने की बात कही। महिलाओं का कहना है कि गांव में कोटा चयन से उन सभी को लाभ मिलेगा। इस दौरान जगत राम, सुरेंद्र कुमार और महिलाओं समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -Gonda accident: सड़क पार कर रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने रौंदा

संबंधित समाचार