Gonda accident: सड़क पार कर रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने रौंदा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परसपुर/ गोंडा, अमृत विचार। परसपुर थाना क्षेत्र के चरहुंवा सिताबी पुरवा मोड़ पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंद दिया। इस हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। 

29 - 2024-03-23T140342.107

परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे सुखराम तिवारी चरहुंवा के रहने वाले राधेश्याम तिवारी(69) शनिवार को साइकिल से बेलसर बाजार स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले घर के बच्चों को टिफिन देने गए थे। टिफिन देकर वापस लौटते समय वह अपने घर के करीब पहुंचकर सड़क पार कर रहे थे इसी बीच एक तेज रफ्तार कार ने उन्हे ठोकर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए‌। परिवार के लोग उन्हे सीएचसी लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

सूचना पर पहुंचे  प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ल ने घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक के बेटे महेश कुमार तिवारी ने पुलिस को कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें - नईम हत्याकांड: बिगड़ैल युवकों के गैंग से बेटे ने ही कराई थी फर्नीचर व्यवसायी की हत्या, चार गिरफ्तार

संबंधित समाचार