Video: जौनपुर में पलटी स्कूल बस, चार बच्चे घायल  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर, अमृत विचार। शनिवार को जिले में एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार बच्चे घायल हए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जफराबाद थाना क्षेत्र के मिश्रा चौराहे के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में स्कूल बस पलट गई। हादसे के दौरान बस में तकरीबन 25 बच्चे सवार थे। हालाँकि इस दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।    
                              
बताया जा रहा है कि काली प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज की बस नंबर यूपी-62 AT- 7977 छात्रों को लेकर उन्हें घर पहुँचाने जा रही थी कि अचानक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खाई में पलट गई। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ सिंह और चौकी प्रभारी अरविंद कुमार यादव फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंच गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने बस में सवार बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में चार बच्चे घायल हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें -अंबेडकरनगर में प्रेमिका के घर गए प्रेमी की चाकूओं से गोदकर हत्या

संबंधित समाचार