अमेठी: पहले फोन पर दिया तीन तलाक अब साथ में रहने का बना रहा दबाव, पत्नी बोली- न्याय नहीं मिला तो दे दूंगी जान!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पति बोला- साथ में नहीं रहने पर कर दूंगा आपत्तिजनक फोटो वायरल 

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दर्ज किया केस

अमेठी। मोहनगंज थाना क्षेत्र की एक तलाक शुदा महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि हाल ही में विदेश में रह रहे उसके पति ने फोन से पहले उसे तीन तलाक दिया। बाद में दोनों परिवारी जन निकाह के समय लेन-देन का हिसाब किताब भी कर लिया। महिला का आरोप है कि अब उसके पति फिर से परिजनों के साथ रहने के लिए दबाव बना रहे हैं। मना करने पर महिला का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दबाव बनाने की कोशिश करने का आरोप है। 

मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की तलाक शुदा महिला ने बताया कि उसकी शादी मुस्लिम रीति रिवाज के हिसाब से दो वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के ही गांव पूरे घीसा राय के रहने वाले आमिर खान पुत्र अमीन के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि बीते दिनों विदेश में रह रहे उसके पति ने फोन से तीन तलाक दे दिया। तलाक के बाद दोनों के परिजनों में निकाह के समय हुए लेन देन का हिसाब किताब भी हो गया। आरोप है कि महिला के पति आमिर अब उसे परिजनों के साथ रहने का दबाव बना रहा है। दोनो में अनबन होने की वजह से महिला अब वहां रहना नहीं चाह रही है। 

Untitled-4 copy

महिला का आरोप है कि आमिर के परिजनों के साथ न रहने पर उसकी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म फार्म पर वायरल कर उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। महिला ने बताया कि ऐसी स्थित में उसका भविष्य खतरे में फंसा पड़ा है। कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए आमिर से छुटकारा दिलाये जाने की मांग की है। 

न्याय न मिलने पर महिला ने बताया कि वह जीने का हक अब खोती जा रही है। सीओ डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों परिजनों के बीच आपसी सहमति से बीते 12 मार्च को तलाक हो चुका है, निकाह के बाद पति पत्नी के रूप में रह रहे दोनों के फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, तलाक शुदा महिला द्वारा दी गई तहरीर पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढे़ं: अमेठी: नियुक्ति के बाद भी अस्पताल नहीं आती हैं दंत चिकित्सक, कबाड़ में तब्दील हो रहे उपकरण

संबंधित समाचार