बरेली: चुनाव ड्यूटी से गायब मिले वन दरोगा
बरेली,अमृत विचार। लोकसभा चुनाव में वाहनों की चेकिंग के लिए बनाए गए उड़नदस्ते में शामिल वन दरोगा ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। वह प्रभारियों की ड्यूटी में भी नहीं उपस्थित हुए। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने सीटीओ को रिपोर्ट भेजी है।
वन दारोगा रतन लाल की ड्यूटी 124 विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर में शाम चार से रात 12 बजे तक लगाई है। रतन लाल 19 और 20 मार्च की रात में अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गायब मिले। इसके अलावा 20 मार्च को हुई उड़नदस्ता प्रभारियों की बैठक में भी वह नहीं पहुंचे।
इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला ने मुख्य कोषाधिकारी/ नोडल अधिकारी निर्वाचन (व्यय) को रिपोर्ट भेजकर किसी अन्य की तैनाती के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें-बरेली: जंक्शन पर लंगूर ने यात्री पर हमला कर किया घायल
