बरेली: बलिदान दिवस पर शहीदों को किया याद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार।  बलिदान दिवस पर मानव सेवा क्लब ने शनिवार को डीडीपुरम में शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर हुई विचार गोष्ठी में इतिहासकार रणजीत पांचाले ने सभी बलिदानियों के पराक्रम और देशप्रेम से युवाओं को प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

उन्होंने बताया किस तरह से हंसते-हंसते भारत माता के बलिदानी पूतों ने अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू, मुकेश, अभय, वेदप्रकाश, किरन, इंद्र, अनिल सक्सेना, अखिलेश कुमार,विजय कपूर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-बरेली: मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर भी कर सकेंगे वोटिंग

संबंधित समाचार