Video गोंडा: मेडिकल कालेज में मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, गोद में उठाकर इमरजेंसी ले गए परिजन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। जिले के स्वशाषी राजकीय मेडिकल कालेज में एक बार फिर से व्यवस्था में खामी का मामला सामने आया है। कर्मचारियों की लापरवाही से एक मरीज को स्ट्रेचर नहीं मिल सका जिससे परिजनों को अपना मरीज गोद में उठाकर इमरजेंसी तक ले जाना पड़ा। मरीज को गोद में उठाए परिजनों का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल विडियो का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने मामले के जांच के आदेश दिया है। सीएमएस ने कहा कि मामले की जांच करायी जा रही है। कर्मियों की लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। विडियो शनिवार देर रात का बताया जा रहा है। 

दरअसल 50 वर्षीय रामदीन शनिवार को हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवार के लोग उन्हे गंभीर हालत में लेकर स्वशाषी राजकीय मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे थे। परिजनों का कहना है कि वह अस्पताल पहुंचे तो मरीज को ले जाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिल सका। उन्होंने कई बार कर्मचारियों से स्ट्रेचर की फरियाद की लेकिन उन्हे स्ट्रेचर नहीं मिल सका। इसके बाद उन्हे अपने मरीज को गोद में उठाकर इमरजेंसी तक ले जाना पड़ा। मरीज को गोद में उठाकर इमरजेंसी तक ले जाने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल विडियो का संज्ञान लेकर मेडिकल कालेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा अनिल कुमार ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं। डा अनिल कुमार का कहना है कि मामले की जांच करायी जा रही है। कर्मियों की लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें -अयोध्या पुलिस ने रोकी किसानों की पंचायत, सरेठी में फोर्स तैनात

संबंधित समाचार