Lucknow में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने पीआरडी जवान को रौंदा-Video
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहाँ ड्यूटी पर जा रहे पीआरडी जवान को एक तेज रफ़्तार डंपर ने रौंद दिया। इस हादसे में जवान की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पीआरडी जवान शिवा कनौजिया रोज की तरह ड्यूटी पर जा रहा था। वह जैसे ही बुद्देश्वर चौराहे के पास पहुंचा उसे तेज रफ़्तार डंपर ने रौंद दिया, इस हादसे में जवान की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।
लखनऊ: राजधानी में भीषण सड़क हादसा
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 24, 2024
हादसे में पीआरडी जवान की हुई मौत
ड्यूटी पर जा रहे PRD जवान शिवा कनौजिया की मौत
डंपर चालक हादसे के बाद डंपर छोड़कर हुआ फरार#Lucknow #UttarPradesh pic.twitter.com/rVztKuEOgA
ये भी पढ़ें -बदायूं डबल मर्डर: मासूमों के पिता ने चौराहे पर लगाई आग, मची अफरा-तफरी
