हरदोई: प्रेमिका व दोस्त ने नहीं करीबी रिश्तेदारों ने की थी अधेड़ की हत्या, पुलिस की जांच में हुए हैरतअंगेज खुलासे!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। गहरी नींद में सो रहे अधेड़ की हत्या दोस्त व उसकी प्रेमिका ने नहीं बल्कि अधेड़ के पिता और उसके भाई ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ की तो उन दोनों ने माना कि हां उन्ही दोनों ने रात के अंधेरे में हत्या की और खुद को बचाते हुए पुलिस को झूठी तहरीर दी।

बतातें चले कि अतरौली थाने के रेहरियामाऊ मजरा महगवां निवासी पुत्तू पुत्र भूधर ने 19 मार्च को पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि चिरंजूखेड़ा के बलराम पुत्र नन्हा ने अपनी प्रेमिका रामरती के साथ रात में सो रहे उसके पुत्र सुरेश की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बलराम और रामरती के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी। 

जांच में पाया गया कि सुरेश की हत्या में किसी दूसरे का हाथ है। उसके बाद एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी की गाइडलाइन पर चल रहे एसएचओ अतरौली दिलेश कुमार सिंह और उनकी टीम ने वारदात का कोना-कोना खंगालना शुरु कर दिया। जिससे पता चला कि पिता और भाई ने ही सुरेश की हत्या की थी। उसके बाद से उन दोनों की तलाश शुरु हो गई। उसी बीच अतरौली पुलिस को पता चला कि सुरेश के पिता पुत्तू और उसका भाई दिनेश दोनों महगवां के पास खड़े है। 

पुलिस टीम ने उन्हे तेरवा पहलवान के पास से दबोच लिया। पुत्तू और दिनेश ने पूछताछ में बताया कि ज़मीन-जायदाद के चलते उन्होने हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने उन दोनों की निशानदेही पर खून से सने कपड़े,सुरेश का मोबाइल भी बरामद किया है।

यह भी पढे़ं: गोंडा: पूर्व मंत्री का महंगाई से हुआ सामना!, चाट की दुकान पर बैठकर सब्जी का भाव पूछा और बिना खरीदे चले गए!

संबंधित समाचार