बहराइच: लड़की के साथ डांस करने को लेकर विवाद, मारपीट में तीन घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के तेजवापुर गांव में डीजे पर हो रहे नृत्य में एक लड़की के साथ कुछ लोगों ने डांस करना शुरू किया इसका विरोध करने पर सभी ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में गर्भवती महिला समेत तीन घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के तेजवापुर गांव में सोमवार से होली के मौके पर डीजे का कार्यक्रम चल रहा था। डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में शुरू हो गई। गांव निवासी रोहित का कहना है कि उनकी बहने घर के बाहर डीजे पर नाच रही थी। तभी ही पड़ोस के गांव के कुछ लोग आकर नाचने लगे और बहनों से बदतमीजी करने लगे। घर वालों ने इस बात का विरोध किया और उन्हें वहां से भगा दिया। जब इस बात की शिकायत लेकर घरवाले उन युवकों के घर पहुंचे तो उनके परिवार वालों ने शिकायतकर्ताओं पर ही हमला कर दिया। जिसमें तीन माह की गर्भवती मालती देवी (35) रोहित समेत तीन घायल हो गए।सभी घायलों को इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घायलों का डॉक्टर ने इलाज शुरू किया।

पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई। कोतवाल बीके मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें -ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चार युवकों की मौत

संबंधित समाचार