Kannauj: यूनियन बैंक में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग; इलाके में फैली सनसनी, दमकलकर्मियों ने पाया आग पर काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। शहर की यूनियन बैंक ऑफ इन्डिया की शाखा में आग लग गयी। बैंक से आग का गुबार व धुआं देख इलाके में सनसनी मच गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस दमकलकर्मियों के साथ पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग में हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।

होलिका दहन के मौके पर सोमवार की दोपहर शहर की यूनियन बैंक ऑफ इन्डिया की शाखा में आग लग गयी। बैंक से आग का गुबार व धुआं देख पडोसियों के साथ राहगीरों में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गयी। यहां पहुचे एसडीएम उमाकांत तिवारी जिला अग्निशमन अधिकारी मोहम्मद मुकीमल का कहना है कि घटना की वजह शार्ट सर्किट लग रही है। जांच के बाद हकीकत सामने आयेगी।

यह भी पढ़ें- Etawah: अखिलेश यादव बोले- 'वसूली सरकार बन गई मोदी सरकार...आगामी चुनाव 2024 का चुनाव नहीं देश के भविष्य का चुनाव है'

संबंधित समाचार