Bareilly News: आईएमए...कवियों की महफिल में होली की रसधार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बरेली शाखा ने रविवार को होली महोत्सव आयोजित किया। इस मौके पर आईएमए के सदस्यों ने शिव बरात का मंचन किया। इस दौरान कवि सम्मेलन भी हुआ। 

आईएमए सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद संतोष गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, विधायक सलोना कुशवाहा, डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्या, चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल, डॉ. आईएस तोमर आदि ने सभी को होली की बधाई दी।

इससे पहले आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर कवि सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसका संचालन कवि रोहित राकेश ने किया। डॉ. निकुंज गोयल, डॉ.रवीश अग्रवाल, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. अजय भारती, डॉ. हर्षदीप साहनी, डॉ. राजकुमार आदि मौजूद रहे।

शिव पार्वती के स्वरूप से छेड़छाड़, हिंदूवादी संगठनों ने किया विरोध
आईएमए के होली महोत्सव में अचानक खलबली मच गई। दरअसल, शिव पार्वती के स्वरूप से डॉक्टरों ने छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी हिंदूवादी संगठनों को लग गई। संगठनों के लोगों ने आईएमए हाल पहुंचकर विरोध जताया। हालांकि,दोनों पक्षों में वार्ता के बाद मामला शांत हो गया

ये भी पढे़ं- Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा की तबीयत में सुधार नहीं, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

 

संबंधित समाचार