संभल: बाइक से गिरकर वृद्धा की मौत, परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/ओबरी, अमृत विचार। संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र में मनोटा-चौधरपुर मार्ग पर गांव अहरोला माफ़ी में मैरिज हाल के पास नहर की पुलिया पर बाइक पर लिफ्ट लेकर मायके से अपने घर लौट रही वृद्धा महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक महिला को मौके पर छोड़ कर बाइक समेत फरार हो गया।‌ 

थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद निवासी वृद्धा महिला हज्जन छोटी पत्नी शहजाद (70) अपने घर से रविवार को अपने मायके अमरोहा जनपद के थाना डिडोली क्षेत्र के गांव तवई में अपने भाई अख्तर हुसैन के यहां गई हुई थी। 

परिजनों के अनुसार वृद्धा चौधरपुर से किसी अज्ञात वाहन से लिफ्ट लेकर उसके साथ बैठकर अपने घर वापस आ रही थी तभी मनोटा- चौधरपुर मार्ग पर गांव अहरोला माफ़ी स्थित मैरिज हाल के पास बनाईं गई नहर की पुलिया पर वृद्धा महिला छोटी बाइक से उछल कर नीचे गिर गई। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई।

ये भी पढे़ं- संभल: कार और बोलेरो की भिड़ंत, दंपति समेत तीन की मौत...11 घायल

 

संबंधित समाचार