बिजनौर: होली के दिन रंग जुलूस के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 15 लोग गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नजीबाबाद, अमृत विचार। होली पर्व के दिन रंग जुलूस के दौरान दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की बात कही है। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

गांव मुख्तयारपुर मे होली के त्योहार में रंग जुलूस के दौरान गांव मे झगड़ा हो गया। झगड़े ने इतना तूल पकड़ा कि दो बिरादरी के लोग आमने सामने आ गए और जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों बिरादरी के 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। बाबूराम सिंह ने शिकायती पत्र में दलित बिरादरी के लोगों को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट का आरोप लगाया है। 

होली में हुए दलित बिरादरी के खूनी संघर्ष को लेकर इस पूरे मामले का बसपा सुप्रीमो मायावती ने संज्ञान लेते हुए ट्वीट किया है। एएसपी सिटी संजीव बाजपेई का कहना है कि होली रंग जुलूस हमले में पंकज, आलोक, राजन, उज्जवल,डिंपल, योगेश ,भूपेश ,तरुण ,आकाश ,विपिन आदि घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है।

साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बाकी पूरे मामले की जांच सीओ नजीबाबाद को सौप दी गई है। साथ ही हुड़दंगियों को चिन्हित कर बाकी की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढे़ं- बिजनौर: बाइक सवार मुस्लिम परिवार को जबरन रोका...महिलाओं पर रंग डाला, लगाए धार्मिक नारे VIDEO

 

 

 

संबंधित समाचार