हरदोई: कूड़ा फेंकने के विवाद में पड़ोसियों ने लाठियों से पीटकर पड़ोसी को उतारा मौत के घाट
हरदोई, अमृत विचार। कूड़ा फेंकने की बात इतनी बढ़ गई कि पड़ोसियों ने अपने पड़ोसी को लाठियों से इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई। इस तरह की वारदात सोमवार को टड़ियावां थाने के साखिन गांव में होना बताई गई है। पुलिस सारे मामले की गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है।
बताया गया है कि सोमवार की शाम को साखिन निवासी 50 वर्षीय कुन्दन कूड़ा फेंकने गया हुआ था। कूड़ा फेंकने की बात पर उसके पड़ोसी रामनरेश और श्यामदास ने कोईबात कह दी,वही बात इतना तूल पकड़ गई कि वो दोनों घर से लाठी उठा लाए और कुन्दन को बुरी तरह से पीटने लगे। जिससे गांव में अफ़रा-तफ़री मच गई् सिर में गहरी चोंट पहुंचने से कुन्दन वहीं पर गिर कर बेहोश हो गया। उसी बीच दोनों हमलावर वहां से भाग निकले। कुन्दन को आनन-फानन में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया,जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसका पता होते ही समूचे गांव में कोहराम मच गया। पुलिस सारे मामले की गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है। उसका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें -अयोध्या: अम्बेडकरनगर के उमेश को मिला सर्वोत्तम पुरस्कार, अंतः कक्षीय परीक्षा में समरजीत प्रथम
