बहराइच: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आशंका, परिवार में कोहराम
बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत जलालपुर गांव निवासी संदिग्ध परिस्थितियों में एक मंदबुद्धि युवक की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक युवक के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नवाबगंज थाने के जलालपुर के मजरे बंवहरिया गांव में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों मे 30 वर्षीय युवक सुरेश पुत्र बिहारी लाल तिवारी की मौत हो गई । जिसकी सूचना उसके भाई शिव कुमार ने थाने पर दी। शिव कुमार का कहना कि सुरेश की मारपीट कर हत्या कर दी गई है।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर तहकीकात कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक आरके पांडेय ने बताया कि सुरेश मंदबुद्धि का था। काफी दिनों से बीमार रहता था। सोमवार को उसकी काफी तबीयत बिगड़ने पर भाइयों ने उसका इलाज कराया था।
मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चल सकेगा।
