Kanpur Dehat: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पांच माह पहले हुई थी शादी, परिजनों का हुआ रो-रोकर बुरा हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात, अमृत विचार। रेलवे स्टेशन पुखरायां के समीप एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की है।

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बा के श्यामनगर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसका भाई राजकुमार उर्फ भूरा पुत्र ज्ञान सिंह (36) पुखरायां रेलवे स्टेशन के समीप अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी उन्हें जीआरपी ने दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पुखरायां कस्बा में पकड़े की दुकान पर काम करता था। 

रविवार को वह दुकान गया हुआ था। लेकिन रात तक वह वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह उन्हें जीआरपी ने हादसे की जानकारी दी। मृतक की करीब पांच माह पूर्व जनपद हमीरपुर में शादी हुई थी। जीआरपी के उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur Dehat: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

 

संबंधित समाचार