Kanpur Dehat: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात, अमृत विचार। असालतगंज के समीप बिल्हौर मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

झींझक क्षेत्र के छतरसा गांव निवासी शिवाकांत (24) पुत्र नरेश उर्फ मझले अपने साथी अनुज उर्फ शीलू (23) पुत्र राजपाल के साथ बाइक से ननिहाल मटौना बिल्हौर गए हुए थे। मंगलवार को दोनों बाइक में बैठकर बिल्हौर से घर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में असालतगंज के पास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल में जा टकराई। जिससे शिवाकांत व अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए। 

राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से दोनों को महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर सौरभ शाक्य ने शिवाकांत को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनुज का प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। घटना से मृतक की पत्नी भारती, मां रामवती, भाई सोमकांत, राहुल आदि का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।

पिकअप की टक्कर से किसान की मौत

बुझवा निवासी हरिनाथ यादव (70) बाजार से होली त्योहार का सामान ले कर घर जा रहे थे। तभी रास्ते में बुझवा गांव के समीप हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हरिनाथ गंभीर रूप घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए सीएचसी रसूलाबाद भेजा गया। जहां ईएमओ डॉ. एन चंद्रा ने हरिनाथ को मृत घोषित कर दिया। 

घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Chitrakoot: अवैध असलहा बनाने के कारखाने का भंडाफोड़; भारी मात्रा में हथियार बरामद, पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार