Chitrakoot: अवैध असलहा बनाने के कारखाने का भंडाफोड़; भारी मात्रा में हथियार बरामद, पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। पुलिस ने अवैध असलहा बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे निर्मित, अर्द्धनिर्मित शस्त्र, उपकरण आदि भी बरामद किया गया है। 

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 मई को होली के मद्देनजर सरधुआ एसओ आशुतोष तिवारी और अन्य पुलिसकर्मी इलाके के भ्रमण में थे। इसी दौरान मुखबिर ने बताया कि फुलवरिया मजरे में कुछ लोग अवैध शस्त्र बनाने का कारखाना लगाए हैं। इस पर पुलिस ने संबंधित घर को चारों ओर से घेर लिया और मजरा निवासी आरोपी उमादत्त विश्वकर्मा के साथ लोहदा निवासी दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। 

एसपी ने बताया कि इनसे पुलिस ने 13 विभिन्न प्रकार के बने और पांच अर्द्धनिर्मित तमंचे, कारतूस, पेट्रोमैक्स, भट्ठी, ग्राइंडर मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए। पुलिस टीम में सरधुआ एसओ के साथ अपराध निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह, एसआई मुन्नीलाल, शिवमणि मिश्रा, अरविंद पांडेय आरक्षी ललित सोनी, रचना प्रजापति, राहुल पुरी, अतुल मिश्रा, दिनेश कुमार और शक्ति सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- Auraiya: बाइक और ऑटो में हुई जोरदार भिड़ंत; महिला समेत 2 की मौत, छह लोग गंभीर रूप से घायल, सभी अस्पताल में भर्ती

 

संबंधित समाचार