Etawah: पुलिस ने तीन गोवंश तस्करों को किया गिरफ्तार; जंगल से इकट्ठा करके ले जा रहे थे बिहार, 26 गोवंश हुए बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल

इटावा, अमृत विचार। गोवंश तस्करों ने जसवतंनगर पुलिस पर फायर कर दिया। जिसमें थाना प्रभारी के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। ​एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने कंटेनर से 26 गोवंश, तमंचा, चाकू व कारतूस बरामद किए हैं। गोवंशों को तस्कर बिहार ले जा रहे थे। 

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार देर रात जसवंतनगर पुलिस को सूचना मिली कि सिरसा की मडै़या में एक कंटेनर में गोवंश लादे जा रहे हैं। पुलिस टीम फौजी होटल के पास पहुंची तो कंटेनर में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिसमें एक गोली थाना प्रभारी कपिल दुबे की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली संजय यादव के दाहिने पैर में लगी। 

घायल समेत दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने देर रात करीब डेढ़ बजे फौजी होटल के पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से दो तमंचे, एक खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ। घायल संजय यादव  निवासी गंगादासपुर थाना ऊसराहार के दाहिने पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पकड़े दो बदमाश सत्यवीर निवासी पीहरपुर थाना बलरई व संजीव कुमार निवासी पीहरपुर थाना बलरई के रहने वाले हैं। 

जगंल में गोवंश इकट्ठा करके बिहार ले जा रहे थे तस्कर

मौके से पुलिस ने कंटेनर से 26 गोवंश बरामद किए। साथ ही एक ऑटो भी बरामद हुआ। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह जंगलों में गोवंश को इकठ्ठा कर लेते हैं। फिर इन्हें कंटेनर में लादकर बिहार में बेच देते हैं। बरामद ऑटो के बारे में बताया कि इससे आस-पास के क्षेत्र में रेकी करते हैं। बदमाशों ने पुलिस को पांच अन्य तस्करों के नाम भी बताए हैं। एसएसपी ने बताया अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Etawah: तीन साल की मासूम ने पकड़ी हाईटेंशन बिजली लाइन; बचाने दौड़े पांच अन्य आए चपेट में, सभी की हालत गंभीर

 

संबंधित समाचार