Etawah: तीन साल की मासूम ने पकड़ी हाईटेंशन बिजली लाइन; बचाने दौड़े पांच अन्य आए चपेट में, सभी की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। होली खेल रहे छोटे-छोटे चार बच्चे हाई टेंशन लाइन की चपेट में झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने में दो महिलाएं भी बुरी तरह झुलस गईं। घटना से हड़कंप मच गया, काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। जिसने बिजली अफसरों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। 
   
थाना क्षेत्र के गांव बैसोली घाट में रहने वाले रिंकेश उर्फ रिंकू की तीन साल की मासूम बेटी प्रिया सोमवार दोपहर में भाई और बहनों के साथ गांव में बने नए घर की छत पर होली खेल रहे थे। उनके घर की छत के छज्जे के पास से 11 हजार केवीए की बिजली लाइन के तार बेटी ने पकड़ लिए, उसे चिपकते देख बचाने के लिए दौड़ कर पहुंचा भाई आठ साल का ऋषि उसकी दस साल की बहन रीना, चचेरी बहन श्वेता करंट की चपेट में आ गए। 

चीख पुकार सुनकर बचाने आई पड़ोस की गंगाश्री पत्नी राधाकृष्ण, दादी लड़ेती पत्नी अजब सिंह बुरी तरह झुलस  गई। ग्रामीण सभी को जिला अस्पताल ले गए। वहां गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने चारों बच्चों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी के साथ थाना प्रभारी भीमसेन पोनिया ने फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। 

घायल बच्चों की मां अनिता देवी ने बताया कि वह अपने दूसरे घर पर काम कर रही थी। इसी बीच उसके बच्चे खाली पड़े नए मकान पर दादी के साथ आ गए खेलते खेलते बच्चों ने तार पकड़ लिए। बच्चों की मां, जिठानी दीप्ती देवी के साथ ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि पूरे गांव में और घर के पास में हाईटेंशन लाइन बना दी गई। पूरे गांव का आलम यह है कि हर घर के ऊपर और छत के छज्जे पर हाईटेंशन लाइन रखी हुई है। ग्रामीणों ने लाइन हटाने के लिए कई बार अफसरों को अवगत कराया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया उनकी लापरवाही से यह हादसा हुआ।
 
नीम के पेड़ पर चार साल से टिका है टूटा खंभा               
    
गांव के मुकेश कुमार के घर के पास एक बिजली पोल टूटकर नीम के पेड़  पर बीते चार साल से टिका हुआ पड़ा है और उसके तार उनकी छत पर रखे हुए हैं। कई बार तार हटाने और टूटे खंभा को लगाने को कहा लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। पूरे गांव में 11 हजार की हाईटेंशन बिजली के तार हटाने को गांव के बाहर एक ट्रांसफ़ॉर्मर लगाकर घरों में लाइन देने की मांग अफसरों से की है।

यह भी पढ़ें- Kanpur Dehat: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पांच माह पहले हुई थी शादी, परिजनों का हुआ रो-रोकर बुरा हाल

 

संबंधित समाचार